फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ सड़क पर आ रही कार से भिड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करमपुर-लखनपुर के सामने हाईवे पर टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंचकर दूसरी कार से भिड़ गई। इस दुर्घटना में दोनों कारों में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनएचएआई की पेट्रोलिंग कार से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम करमपुर-लखनपुर के सामने स्थित हाईवे पर शनिवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे कानपुर से इटावा की ओर जा रही कार जैसे ही ग्राम करमपुर के पास पहुंची। अचानक कार का टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ सड़क पर जाकर सामने से आ ही दूसरी कार से भिड़ गई। सूचना मिलने पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही सभी घायलों को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में मौजूद घायल कुलदीप यादव पुत्र बाबू सिंह निवासी बर्रा कानपुर ने बताया कि वह सभी बर्रा कानपुर के रहने वाले हैं। सभी दोस्त कानपुर से इटावा काम से जा रहे थे। रास्ते में कार का टायर फटने से कार बेकाबू होकर दूसरी तरह सड़क पर पहुंच गई। सामने से आ रही कार से सीधे टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी कार में सवार विपुल शर्मा (25), विनोद तिवारी (24), अभिनय (23) पुत्र विनय कुमार तिवारी, अमन झां (17), सौरभ (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर दूसरी कार सवार राजेश राठौर (45) पुत्र हजूरी राठौर निवासी आवास विकास कालोनी कानपुर एलआईसी के एजेंट हैं, अपने साथी शिव बरन सिंह यादव के साथ किसी काम से मैनपुरी गए हुए थे। जहां से लौटकर कानपुर अपने घर जा रहे थे। तभी कार की भिड़ंत में घायल हो गए। इसमें राजेश राठौर को ज्यादा चोट आने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। शिव वरन को मामूली खरोंच आने पर घर भेज दिया गया। इस दुर्घटना में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें