फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सिग्नल का सामान चोरी करने वाले युवक को पकड़ा

Mon, 14 Jul 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रूट पर पाता व अछल्दा रेलवे स्टेशन के बीच सिग्नल का सामान चोरी करते हुए आरपीएफ ने चोर रामकुमार को दबोच लिया। कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

फफूंद रेलवे स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी एनके यादव ने बताया कि 12 जुलाई को पाता-अछल्दा के मध्य सिग्नल का सामान चोरी हुआ था। आरपीएफ फफूंद व अपराध शाखा कानपुर की सयुंक्त टीम ने आरोपी रामकुमार निवासी पूर्वा बघन थाना फफूंद को गिरफ्तार किया।
उसकी निशानदेही पर एलएससी 84 के पास से सामान बरामद किया गया। उसे रेलवे एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिग्नल सामान चोरी में पकड़े गए आरोपी रामकुमार ने पूछताछ में बताया कि अप्रैल माह में एक एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थर भी मारा था। यह ट्रेन डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस थी। पत्थर मारने से उसके एसी कोच का शीशा टूट गया था। इस मामले में भी उस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें