फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नशे में पानी भरे खेत में गिरने से युवक की मौत

Sun, 03 Aug 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव इकघरा में शनिवार रात को खेत में भरे पानी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई।न्ह घर से खेत गया था। युवक नशे में था। पुलिस ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

गांव इकघरा निवासी बंटू उर्फ सत्यवीर (28) शनिवार सुबह घर से खेत गया था। वहां पर उसने काफी शराब पी ली। शराब के नशे में बंटू असंतुलित होकर खेत में भरे पानी में गिर गया। नशा अधिक होने की वजह से वह दोबारा उठ नहीं सका। रात भर वह पानी में ही पड़ा रहा।
उधर, उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की मगर उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए थे तो बंटू को खेत में भरे पानी में पड़ा पाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही बंटू की मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई विवेक ने कुदरकोट पुलिस को दी। कुदरकोट थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने जांच कर परिजनों से पूछताछ की।
परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। वह पिछले दो दिन से शराब पी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें