फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ओवरटेक में छात्राओं की बाइक से टकराया युवक, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं की बाइक में एक युवक ने ओवरटेक करने के प्रयास में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो छात्राएं के साथ युवक भी घायल हो गया। सीएचसी से डॉक्टर ने छात्रा समेत दो को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सेउपुर की जानकी और फकीरे का पुरवा की वर्षा मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे इंटर की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रही थीं। सेउपुर गांव के पास पीछे से आ रहे गांव पसैया निवासी नितेश (22) ने बाइक से ओवरटेक करने के प्रयास में टक्कर मार दी। इससे गिरकर तीनों घायल हो गए।
जानकी और नितेश को सीएचसी ले जाया गया जबकि वर्षा के परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। सीएचसी से दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें