फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परीक्षा के दौरान बाधा डालने में एक युवक को पकड़ा

Wed, 06 Mar 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने हरचंदपुर स्थित श्री भगवान दास इंटर कॉलेज के गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हरचंदपुर स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने तहरीर में बताया कि विद्यालय में परीक्षा चल रही है। चार मार्च को विद्यालय में इंटरमीडिएट का भौतिक विज्ञान का पेपर चल रहा था। विद्यालय के गेट पर एक कार में चार युवक बैठकर आए। जहां पीड़ित ने गाड़ी हटाने के लिए उनसे कहा तो वह गाली-गलौज करने लगे। जब उसने मना किया, तो उन लोगों ने उसके साथ हाथापाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इस बीच उसने जब आरोपी युवकों को पकड़ना चाहा तो गाड़ी छोड़कर भाग गए।
पीड़ित ने बताया कि घटना करने वाला गोविंद निवासी अछल्दा व उसके तीन अन्य साथी थे। इन लोगों ने परीक्षा के दौरान बाधा पहुंचाई है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी गोविंद को पकड़कर शांति भंग में चालान किया गया है। आरोपी की कार को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें