संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। प्राइवेट बस की छत से सामान उतारते समय युवक 33 हजार लाइन की चपेट में आ गया। इससे करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस कर दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने युवक को सैफई रेफर कर दिया।
कस्बे के नवीन बस्ती निवासी विजय कुमार ने बताया कि बिधूना-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस में वह दो दिन से हेल्पर का काम कर रहा था। बताया कि सोमवार को किशनी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बस खड़ी थी। इस बीच वह बस के ऊपर से सामान उतारने के लिए चढ़ गया। जहां युवक बस से सामान उतार रहा था कि तभी चालक ने बस को स्टार्ट करके पीछे किया।
इस पर युवक ने चिल्लाया, लेकिन जब तक चालक बस को रोकता। विजय ऊपर से गुजरी 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस कर नीचे आ गिरा। उसे नीचे गिरता देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जहां लोगों ने उसे सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी अपराध निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक से अस्पताल में पूछताछ की गई थी। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।