फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिबियापुर प्राथमिक विद्यालय में दोबारा शुरू हुआ मिड डे मील, बच्चों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। सभासद और प्रधानाध्यापिका के बीच विवाद के कारण लगभग एक वर्ष से बंद प्राथमिक विद्यालय दिबियापुर का मिड डे मील फिर से शुरू हो गया। अब मिड-डे मील का संचालन सभासद की देख रेख में होगा। सोमवार को मिड डे मील दोबारा शुरू होने पर छात्र छात्राएं काफी खुश दिखाई दिए। चेयरमैन और सभासदों ने भी बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया।

नगर के वीर अब्दुल हमीद नगर में थाने के सामने स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना की दोबारा शुरुआत हुई। चेयरमैन राघव मिश्रा समेत सभासदों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। चेयरमैन ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने की सीख देते हुए शिक्षा के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल, सभासद राहुल दीक्षित, इकरार खान, रवि प्रकाश, राजीव शर्मा, सचिन गुप्ता, कृष्णकुमार कश्यप, अभय प्रजापति, ऋषि पोरवाल, इंद्रपाल सिंह, राजेश कुमार, योगेंद्र सिंह छोटू आदि मौजूद रहे। बता दें कि विद्यालय की प्रधानाध्यापक एवं वार्ड सभासद के बीच चल रहे विवाद के कारण करीब आठ माह से मिड डे मील योजना का संचालन विद्यालय में बंद चल रहा था।
विज्ञापन

कई बार दोनों लोगों में आपसी सहमति के प्रयास विफल हुए थे। इसके कारण बच्चों को घर से भोजन लाना पड़ रहा था। सभासद संगीता के पति पूर्व सभासद रवि प्रकाश ने बताया कि अब वार्ड सभासद संगीता की देखरेख में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था संचालन पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें