फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक ने विपरीत दिशा में दौड़ाई बाइक, टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। कस्बा के मुरादगंज मार्ग पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार ने विपरीत दिशा में जाकर किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। बाइक सवार युवक पत्नी के साथ न जाने से नाराज होकर घर से लौट रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कटघरा ब्रह्मनान निवासी राजेंद्र सिंह राजावत (70) किसान थे। शुक्रवार रात आठ बजे वह खेत से घर लौट रहे थे। मुरादगंज मार्ग पर गांव कटघरा तिराहे के पास अयाना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने किसान को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने फिरोजाबाद के दतौली खुर्द निवासी चालक सोनू सिंह को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घायल किसान को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भाभी गायत्री की करीब तीस साल पहले मौत हो गई थी। भैया को कोई संतान नहीं थी। वहीं, पुलिस की पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि उसकी शादी खेराडांडे निवासी पोटन सिंह की बेटी निशी के साथ हुई थी। दूज पर वह पत्नी को लेने ससुराल आया था। शुक्रवार को पत्नी से बहस हो जाने पर वह अकेला ही घर जाने के लिए निकल आया था। रास्ते में हादसा हो गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें