फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 28 Sep 2025 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-27एयूआरपी 46- मृतक दीपक की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव घासी का पुर्वा निवासी 24 वर्षीय युवक दीपक की इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। उसे 22 सितंबर को नजदीकी गांव के युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन

दीपक के पिता बलराम के मुताबिक 22 सितंबर को दीपक सेऊपुर गांव में अपने दोस्त से मिलकर बाइक से घर लौट रहा था तभी सेऊपुर मार्ग पर विकास यादव निवासी पुरवा बघन, हर्ष यादव और चंद्रप्रकाश यादव निवासी लोहरई थाना फफूंद ने उसकी बाइक रोक ली थी। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दीपक अचेत होकर सड़क पर गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
परिजन पहले उसे सैफई ले गए। जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। पांच दिन तक इलाज के बाद शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि मृतक की मां सुमेरा देवी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें