फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की चपेट में आए युवक की मौत, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव आजादपुर के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में दूसरे युवक को सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव हीरा का पुरवा निवासी पुरुषोत्तम (31) अपने रिश्तेदार सौरभ (30) निवासी बाबरपुर अजीतमल के साथ बाइक से बाबरपुर से अपने घर लौट रहा थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के गांव आजादपुर के पास उनकी बाइक वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ग्रामीणों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां डॉक्टर ने पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सौरभ की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया। परिजन के अनुसार, पुरुषोत्तम की शादी को महज एक साल हुआ था। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें