फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गृहस्थी का सामान लेकर घर जा रहे युवक को टैंकर ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के खानपुर रोड पर पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़ कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने दोस्त के साथ गृहस्थी का सामान लेकर फफूंद बाजार से घर लौट रहा था।
फफूंद थाना क्षेत्र के पुरवा बघन निवासी सुबोध उर्फ अंशुल (21) पुत्र अश्वनी कुमार यादव शनिवार सुबह अपने दोस्त अनुज के साथ गृहस्थी का सामान लेने के लिए बाइक से फफूंद बाजार आया था। सुबह 11 बजे के करीब वह सामान लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह पाता रोड पर खानपुर मोड़ के पास पहुंचा उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर वह दोस्त के साथ पैदल पास के पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने सुबोध को कुचल दिया, जबकि अनुज बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देख लोग दौड़े, इसी बीच टैंकर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंची मां सुनीता देवी, पिता अश्वनी, भाई प्रशांत कुमार का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा हरचंदपुर इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि टैंकर को थाने में खड़ा करवा दिया है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें