फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंद घर की कुंडी तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में शुक्रवार शाम बंद घर की कुंडी तोड़कर नकदी समेत करीब डेढ़ लाख के आभूषण चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाने में पुलिस को दी गई तहरीर में ग्वारी निवासी हरगोविंद पुत्र विष्णुदयाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम पत्नी सरला देवी घर पर अकेली थी। शाम सात बजे के करीब वह घर के मुख्य दरवाजे पर कुंडी लगाकर कुछ दूर बंधे जानवरों को चारा देने चली गई। जब वह काफी देर बाद घर लौटी तो कुंडी खुली थी। अंदर जाकर देखा तो कमरे से बक्सा निकला पड़ा था और सामान बिखरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर आने के बाद जब बक्सा देखा तो उसमें रखे 37 हजार रुपये नकद करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण गायब थे। पीड़ित ने गांव के युवक पर चोरी किए जाने का शक जताया है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें