फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Wed, 13 Aug 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की अप लाइन पर पाता स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने पहुंचकर जांच की और शव को ट्रैक से हटवाया। यह हादसा है या आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव वैलीपुर निवासी सहज नाथ का 26 वर्षीय पुत्र रामबाबू पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। रक्षाबंधन के त्योहार पर वह घर आया था। उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने मैनपुरी स्थित मायके गई थी। बीती रात वह पाता स्टेशन के पास पहुंचा और अप लाइन पर जा रही किसी ट्रेन से कट गया।
स्टेशन मास्टर ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने जांच के बाद शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी होने पर मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। युवक के एक पुत्र व एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया की शव की पहचान हो गई है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें