फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारिक कलह से परेशान महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल। आर्थिक तंगी और घरेलू कलह से परेशान महिला ने गुरुवार दोपहर टिडवा लहरापुर गांव में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर जानकारी मायके पक्ष को दी।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के टिडवा लहरापुर गांव निवासी अर्पित सविता गांव में मोमोस का ठेला लगाते हैं। अर्पित की शादी करीब चार साल पहले कानपुर, बिधनू निवासी ज्योति (24) से हुई थी। दंपती की एक दो साल की बेटी है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह अर्पित काम पर निकल गया था।
इसके बाद मां श्यामा देवी भी पौत्री को लेकर गांव में रिश्तेदार के घर चली गईं। ज्योति घर पर अकेली थी। सास दोपहर को जब घर लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों की मदद से गेट खोलकर शव को फंदे से उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को पता चला कि आर्थिक तंगी को लेकर घरेलू कलह होती थी। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें