फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने निकले सेवानिवृत्त दरोगा का शव नाला में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना/मुरादगंज। घर से टहलने निकले सेवानिवृत्त दरोगा का शव गुरुवार सुबह मुरादगंज अयाना मार्ग पर एक नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने बाइक सवार तीन लोगों के खिलाफ बाइक से टक्कर मारने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अयाना रोड कस्बा जाना निवासी लल्लू सिंह भदौरिया (55) पीएसी में दरोगा पद से कुछ साल पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए थे। वह घर के बाहर ही बीज भंडार की दुकान संचालित कर रहे थे। पुत्र शिवम ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम 6.30 बजे पिता घर से खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने आसपास खोजा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
गुरुवार सुबह पत्नी गोमती देवी व बेटे शिवम ने मुरादगंज अयाना मार्ग पर एक कोचिंग सेंटर के पास लल्लू सिंह की चप्पलों को सड़क पर पड़ा देखा। इस पर आसपास खोजा तो उनका शव नाले में पड़ा मिला। शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना स्थल से रात में पीआरवी पुलिस ने तीन बाइक सवार युवकों को नशे की हालत में घायलावस्था में उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया था। आशंका है कि उन्हीं बाइक सवारों ने लल्लू सिंह को टक्कर मारी, जिससे वह नाले में गिरे और उनकी मौत हो गई। शिवम ने तीनों बाइक सवारों रमेश निवासी सुगंधा, छुन्नू व पूरन निवासी कटघरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली अजीतमल प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें