फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह बीएलओ को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लगे बीएलओ के साथ बैठक की। इस दौरान पुनरीक्षण कार्य में कमी पाए जाने पर 40 बीएलओ को कड़ी चेतावनी देते हुए काम में तेजी लाने को कहा गया।
विज्ञापन

एसडीएम रमापति ने बैठक में पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ को कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है। मतदाता पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर बीएलओ ने अपने-अपने कार्य में सुधार नहीं किया तो लापरवाह बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मोबाइल एप में लोड की गई जानकारियों की फीडिंग बीआरसी कार्यालय पर आकर कराने को कहा। एसडीएम ने कहा कि अभी तक मात्र 39 प्रतिशत ही पुनरीक्षण कार्य हो पाया है, जो लक्ष्य के मुकाबले बहुत कम है। इस अवसर पर उन्होंने सुपरवाइजर को भी मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। बैठक में सुपरवाइजर बीएलओ आदि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें