फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा किशोर गिरा, मौत

Tue, 09 Jun 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुर चपोरा में सोमवार को आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव शिवपुर चपोरा निवासी शिवमंगल सिंह का 15 वर्षीय बेटा साहिल सोमवार को गांव के बाहर स्थित एक बाग में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। गिरने से सिर और छाती में गंभीर चोट आने के कारण वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

परिजन उसे एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। पंचनामा भरने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें