फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आंधी से गिरी दीवार के मलबे में दबकर घायल तकनीकी सहायक की हुई मौत

Thu, 07 May 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-7-अरविंद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
दिबियापुर। आंधी में छत की दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए अछल्दा ब्लॉक के तकनीकी सहायक अरविंद कुमार (56) की मंगलवार देर रात कानपुर में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव झाबर पुरवा में चार मई को काम करते समय हादसा हुआ था। गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के बेटे हर्षित ने बताया कि चार मई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसके पिता घर के बाहर मौरंग भर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज हवा के साथ आई और आंधी के कारण छत के ऊपर नवनिर्मित दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।
मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें गांव भाग्यनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। वहां मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब उनका शव गांव पहुंचा, तो परिजन बिलख पड़े। अछल्दा ब्लॉक प्रमुख शरद राणा सहित ब्लॉक कर्मचारी और ग्रामीण उनके घर पहुंचे।
-
दूसरी मंजिल पर लिंटर डलवाने की थी तैयारी
मूल रूप से इटावा स्थित थाना महेवा के गांव मेहंदीपुर निवासी अरविंद कुमार पिछले छह साल से दिबियापुर के गांव झाबर पुरवा में मकान बनाकर रह रहे थे। वह अपने इस मकान की दूसरी मंजिल पर लिंटर डलवाने की तैयारी कर रहे थे। परिवार में पत्नी अमिता और इकलौता बेटा हर्षित है। बेटा कक्षा 11 का छात्र है। बेटी रूमा की शादी हो चुकी है।

फोटो-7-अरविंद की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें