फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पानी भरे गड्ढे में गिरकर सात साल के बच्चे की मौत

Tue, 05 Aug 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद क्षेत्र के गांव बढुआ में सोमवार शाम सात वर्षीय बच्चा खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिर गया। पड़ोसियों की नजर पड़ी तो उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बढुआ गांव निवासी रामलाल का सात वर्षीय पुत्र अर्जुन सिंह सोमवार शाम गांव में खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला।
परिजन उसे लेकर दिबियापुर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि पानी में डूबे बच्चे ने दम तोड़ दिया है। परिजन शव लेकर वापस चले गए हैं।
विज्ञापन


तालाब में नहाते समय डूबा बालक, रेफर

दिबियापुर। गांंव लहोखर में सोमवार की दोपहर दोस्तों के साथ गांव निवासी शिवराज का नौ वर्षीय बालक भूरे तालाब में नहा रहा था। तभी एकाएक वह डूबने लगा। साथ नहा रहे बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गए।
किसी तरह भूरे को तालाब से बाहर निकाला गया। रोते बिलखते भूरे के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे लेकर दिबियापुर सीएचसी पहुंचे। जहां उपचार के बाद उसे चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें