फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मानसिक बीमार किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(आैरैया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब पड़ोस में रहने वाले अधेड़ ने मानसिक बीमार किशोरी से दुष्कर्म किया। खेत से घर लौटी मां को पीड़िता ने आपबीती बताई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार दोपहर को पुलिस को फोन कर 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म होने की सूचना दी। जानकारी पर सीआे मुकेश कुमार, कोतवाली के अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती मौके पर पहुंचे। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से बीमार है। अक्सर वह किसी की ओर से भी खाने-पीने की चीज का लालच दिए जाने पर उसके साथ चली जाती है। शुक्रवार सुबह पति किसी काम से बाहर गए थे।
वह बेटी को घर पर छोड़ कर धान रोपने गई थी। दोपहर में जब वह वापस लौटी तो उसे बेटी कराहती हुई मिली। पूछने पर बेटी ने दर्द होने की जानकारी दी और उसके कपड़ों पर भी खून के दाग थे। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि पड़ोसी परमलाल (50) उसे चीज (टाफी, बिस्कुट) दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

कोतवाली अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि पीड़िता काफी डरी हुई होने की वजह से स्पष्ट बोल नहीं पा रही है। उसे उपचार व डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सों एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी परमलाल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें