फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा कराने को उमड़ी भीड़, नदारत दिखा सोशल डिस्टेंस

विज्ञापन
फोटो24एयूआरपी 20- सब रजिस्ट्रार कार्यालय में लगी लोगों की भीड़ - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के आवास विकास काली माता मंदिर रोड पर स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कोरोना महामारी को देखते हुए नियमों की अनदेखी हो रही है।
हालत यह है कि कार्यालय में जबरजस्त भीड़ उमड़ रही है। जिसमें काफी संख्या में बिना मास्क लगाए लोग पहुंच रहे हैं। जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर ने कार्यालय पहुंचकर मौजूद कर्मचारियों को नियमों की अनदेखी न करने की हिदायत दी। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क लगाकर आने वालों का ही बैनामा संबंधी काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सुबह से ही बैनामा कराने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने भीड़ कम करने के लिए कर्मचारियों से कहा भी लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। मामला एसडीएम सदर रमेश यादव के संज्ञान में आया। इस पर वह सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यालय में जमा भारी भीड़ देखकर कार्यालय कर्मचारियों को नियमों की अनदेखी न करने की हिदायत दी। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश देते हुए निर्देशों का पालन करने की अपील की। चेतावनी भी दी कि यदि बिना मास्क लगाकर जो भी कार्यालय में आए उसके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें