फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Thu, 23 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख महिला सहित दो लोगों को कानपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही एसपी कालोनी निवासी मुन्नी देवी पत्नी हरीराम को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने महिला के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

गंभीर हालत देख यहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। दूसरी घटना में यमुना रोड पर जमालशाह के पास हुई।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर साइकिल से घर जा रहे अशलीम पुत्र शरीफ को सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

तीसरी घटना चिचौली पुल के पास घटी। ककराही बाजार दिबियापुर निवासी गौरव पाठक पुत्र देवेश कुमार बुधवार की रात लगभग 10 बजे बाइक से घर जा रहे थे।

दिबियापुर रोड पर चिचौली पुल के पास संतुलन बिगड़ने के कारण वे बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें