फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुरुषोत्तमपुर से जरूहौलिया नाले तक पक्की बनेगी सड़क

Mon, 30 Mar 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के तहत लोक निर्माण विभाग ने पुरुषोत्तमपुर से जरूहौलिया नाले तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

इस कार्य पर लगभग 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क बनने से इलाके के कई गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। फिलहाल इस मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। कच्चा रास्ता होने के कारण सामान्य दिनों में भी आवागमन आसान नहीं है, जबकि बरसात में यह मार्ग पूरी तरह से बाधित हो जाता है।
ग्रामीणों को बाजार, स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में काफी मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। नई सड़क बनने के बाद पुरुषोत्तमपुर, जरूहौलिया, बरौली, नगला हरीसिंह, भटपुरा और सलेमपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। यह मार्ग इन गांवों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ेगा, इससे आवाजाही सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन


सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज को मंडियों तक ले जाने में आसानी होगी। स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी पहले की तुलना में आसान हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें