फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विकसित भारत की अवधारणा साकार करने के लिए आज से चलेगा अभियान

Tue, 09 Sep 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने के लिए प्रदेश में भी अभियान चलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा, जो अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति पर आधारित होगा। साथ ही कृषि, औद्योगिक विकास, आईटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सुशासन जैसे 12 प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस रहेगा।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि चयनित प्रबुद्धजन, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ आठ और नौ सितंबर (आज और कल) को जनपद में प्रवास करेंगे। इस दौरान वे छात्रों, शिक्षकों, व्यवसाइयों, उद्यमियों, कृषकों, मीडिया और आम नागरिकों के साथ संवाद कर प्रदेश की विकास यात्रा से अवगत कराएंगे। भावी रोडमैप पर उनके सुझाव भी लेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने सभी ब्लॉक अफसरों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला स्तर पर डीपीआरओ व ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को नोडल व एडीओ (पंचायत) को सह-नोडल नामित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अभियान न केवल जनमानस में जागरूकता पैदा करेगा बल्कि प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें