फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मामा की शादी में ननिहाल आए बालक की तालाब में डूबने से मौत

Sat, 24 May 2025 07:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बच्चे की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : बच्चे की मौत पर रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन

विज्ञापन

फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के गांव फकीरे पुर्वा में अपनी मां और पिता के साथ मामा की शादी में ननिहाल आया बालक खेलते समय घर के पीछे बने तालाब में डूब गया। मामला शुक्रवार रात का है।

परिजनों ने सारी रात उसकी तलाश की। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शनिवार की सुबह तालाब किनारे उसका शव उतराता मिला। बालक दो बहनों का इकलौता भाई था।

इटावा जनपद के थाना चकरनगर के गांव मानपुरा निवासी जीतू दोहरे की पत्नी राखी देवी बुधवार को अपने मायके फफूंद के गांव फकीरे का पुर्वा आई थीं। उनके साथ पति, दो बेटियां छाया और सृष्टि व इकलौता पुत्र अक्षय कुमार (4) भी आया था। वह अपने ताऊ हरनाम सिंह के पुत्र दौलत के तिलक समारोह और शादी में शामिल होने के लिए आई थीं।
विज्ञापन






शुक्रवार को तिलक समारोह के दौरान अक्षय बच्चों के साथ खेलते समय तालाब में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने उसके घरवालों को इसकी जानकारी दी। बदहवास परिजन तालाब पर पहुंच गए और बालक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह उसका शव तालाब किनारे पानी में उतारता मिला।
विज्ञापन




बच्चों की मौत से शादी वाले घर में चीख-पुकार मची रही। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि बालक खेलते समय तालाब में गिर गया था। शव पानी में उतराता मिला है। शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें