फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की बाइक से 50 हजार रुपयों से भरा झोला पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे शिक्षक की बाइक पंचर हो गई। पंचर बनवाते वक्त किसी ने बाइक पर टंगा 50 हजार रुपयों से भरा झोला पार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सांबलिया गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसूदपुर में शिक्षक हैं। बताया कि उन्होंने शनिवार को बिधूना स्थित स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे। तभी रास्ते में बाइक का टायर पंचर होने पर बेला रोड़ स्थित एक दुकान पर पंचर बनवाने लगे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने बाइक पर टंगा रुपयों से भरा झोला पार कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि झोले में 50 हजार रुपये, स्कूल के सरकारी दस्तावेज व पासबुक रखी थी। आरोप लगाया कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें