फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायलो ट्रक से टकराई महिला समेत तीन घायल

Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। बेटी की इंगेजमेंट करने जा रहे हाथरस निवासी रवि जैन की जायलो शनिवार को अजीतमल के पास हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई रिफर किया गया ।
विज्ञापन

पुरानी मील कंपाउंड हाथरस निवासी व्यवसायी रवि जैन अपनी बेटी की इंगेजमेंट करने कानपुर अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ चार गाड़ियों से जा रहे थे। एक जायलो गाड़ी पर वह खुद सवार थे। लालपुरा हाईवे के पास ड्राइवर को झपकी आ गई। इतने में जायलो खड़े ट्रक में जाकर टकरा गई जिससे तीन लोग घायल हो गए। पीछे चल रही साथ की गाड़ियों में सवार परिजनों और रिश्तेदारों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया जहां पर रवि जैन तथा किशन कांत निवासी हाथरस को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रिफर कर दिया गया। हादसे के करीब एक घंटा बाद ममता अग्रवाल पत्नी पवन अग्रवाल निवासी हाथरस को भी गाड़ी में से निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें भी सैफई रिफर किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें