फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो लाख के जेवरात और नकदी उड़ाई

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। शांतिनगर मुहाल में रहने वाले चाट विक्रेता के घर पर बीती रात सेफ खोलकर चोरों ने लगभग दो लाख की नकदी और जेवरात पार कर दिए। यह घटना उस समय हुई जब गृहस्वामी अपने घर की दूसरी मंजिल की छत पर सो रहे थे। मामले की तहरीर दिबियापुर पुलिस में दी है। थानाध्यक्ष पंकज सिंह का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

संतोष कुमार गुप्ता निवासी शांतिनगर के अनुसार सोमवार की रात में बिजली नहीं आ रही थी। इसलिए वह अपने परिजनों के साथ घर की छत पर जाकर सो गया। जब सुबह वह उतरकर नीचे आया तो देखा कि सेफ खुली पड़ी है और सामान बिखरा हुआ है।
सेफ के अंदर के जेवरात एवं नकदी गायब देखकर उसके पैरों से जमीन खिसक गई। संतोष का कहना है कि रात लगभग एक बजे से तीन बजे के बीच चोर उसके घर के पहले तल पर जा पहुंचे। सेफ की चाबी खोजकर चोरों ने लाकर में रखे लगभग एक लाख अस्सी हजार रुपए के जेवरात एवं ग्यारह हजार रुपए नकदी पार कर दी। संतोष का मानना है कि चोरी उसके किसी नजदीकी ने की है। क्योंकि उसे सेफ की चाबी की जगह भी मालूम थी।
विज्ञापन

संतोष का कहना है कि चोर पड़ोस की छत से होकर उसकी छत पर आए। वहीं छत के दरवाजे से नीचे उतर गए। संतोष गुप्ता का कहना है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व भी उसके घर में चोरी हुई थी। उस समय भी जेवरात एवं नकदी चोरों ने पार कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें