फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों से मिली सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने कहा कि गैंग के सदस्यों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। गैंग में शहर के कई अन्य सदस्य के शामिल होने की बात प्रकाश में आई है। साथ ही इन गैंग के सदस्यों ने आसपास के जनपदों के कई अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जल्द ही रवाना की जाएगी। उन्होंने बताया कि गैंग के सदस्यों में पप्पू बंबाज, शमीम खां और राजा अली के खिलाफ लूट व मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। यह शातिर लुटेरे हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अन्य बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जल्द ही बोलेरो गैंग को पुलिस को पकड़ने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें