फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्ट सफाई पर पेड़ में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 27 Nov 2014 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी(औरैया)। दिबियापुर-कंचौसी के बीच इटावा नहर के दक्षिणी किनारे दाया बंबा की सिल्ट सफाई का कार्य करते समय पतारों में आग लग जाने लाखों रुपए के पौधे जलकर राख हो गए। वन विभाग के अधिकारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिबियापुर कंचौसी के बीच स्थित इटावा नहर सूखमपुर, परजनी माइनर की सिल्ट सफाई का कार्य पिछले एक सप्ताह से जेसीबी मशीन द्वारा कराया जा रहा है। जिसके दोनों तरफ बड़ी - बड़ी सूखी पतेड़ खड़ी हुई। उसी के किनारे अछल्दा वन रेंज अधिकारियों ने करीब 65 लाख रुपए खर्च कर शीशम, नीम आदि के पेड़ पौधे लगाए थे। लेकिन मंगलवार को कराई जा रही कैनाल की सफाई करते समय लगी आग ने इन लाखों रुपए के पेड़ - पौधों को पल भर में राख कर दिया। जैसे ही वन विभाग के अधिकारियाें को आग लगने की सूचना मिली तो उन्होंने आनन-फानन फायर बिग्रेड को सूचित किया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पेड़ पौधे तरह जलकर नष्ट हो चुके थे। सूचना पाकर वन विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें