फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 बकाएदारों के कनेक्शन काटे

Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विद्युत विभाग ने बकाएदारी वसूलने और कटिया धारकों पर दबाव बनाने के लिए पूरे शहर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में कटियाधारकों को पकड़कर नया कनेक्शन देने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के गुमटी मोहाल में विद्युत अधिकारियों की मौजूदगी में चेकिंग अभियान में पुलिस कर्मियों के साथ जेई सतेंद्र प्रताप सिंह, एसके मौर्या, विवेक खरे व शिवदत्त ने घरों सहित दुकानों पर विद्युत कनेक्शनों की जांच की। सूची में शामिल 50 हजार रुपये तक के बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इस मौके पर टीम के लोगों ने 25 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए जबकि चार लोगों का ओवरलोड बढ़ाने के साथ ही दो लाख की वसूली की गई। जेई एसके मौर्या ने बताया कि विभाग की ओर से अभियान चलता रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कटिया वाले अपने कनेक्शन को नए संयोजन के माध्यम से वैध करा लें अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बकाएदारों से जल्द बकाया जमा न करने की स्थिति में उनकी आरसी तहसील को भेजकर रिकवरी कराई जाएगी और भुगतान न करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें