फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो बेकाबू होकर पलटा, एक की मौत

Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर के समीप टेंपो बेकाबू होकर खड्ड में जा गिरी। जिससे उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें घायलावस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकाें ने इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को टेंपो औरैया से सवारियों को लेकर दिबियापुर जा रही थी। टेंपो दिबियापुर रोड स्थित तुर्कीपुर ग्राम के समीप बेकाबू होकर पलट गई। जिससे उस पर सवार ग्राम दहगंवा जिला जालौन का बबलू (35) पुत्र रहमत अली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शकीला (30) पत्नी बबलू, अफसाना पत्नी अल्लू निवासी मुसमरिया थाना चुर्खी जिला जालौन, श्रीकृष्ण निवासी रामनगर सहार, सुजाता (45) पत्नी भारत सिंह निवासी दिबियापुर व वीरेंद्र कुमार निवासी कुंवरदेपुर अयाना गंभीर रूप से घायल हो गए। सवारियों की चीख पुकार सुन आसपास मौजूद लोगों ने सवारियाें को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आटो खड्ड में गिरा, दो महिलाओं समेत तीन घायल
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिचौली पुल के पास आटो के खड्ड में गिरने से उस पर सवार विमला देवी, संध्या सिंह निवासी दिबियापुर व मुन्नूलाल पुत्र रामगोपाल राजनदाजपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
बिधूना (औरैया)। नगर के कैथावा मोड़ से अज्ञात चौपहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज करने के बाद दो को सैंफई रेफर कर दिया जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आने पर घर भेज दिया गया।
सुधीर (35) पुत्र दयाराम, जगराम(33) पुत्र शंभूदयाल निवासी कछपुरा कटैया कन्नौज तथा अजय (25)पुत्र राकेशबाबू निवासी जगदीशपुर कन्नौज बाइक से बिधूना की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह कैथावा मोड़ पर मुडे़ थे कि तभी सामने से चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकाें ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायल सुधीर व जगराम को सैंफई रेफर कर दिया। जबकि अजय को मामूली चोटें आने पर उपचार के बाद घर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें