फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुखी की लड़ाई में लपेटे में आए शिवपाल

Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी के पति ने कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव पर लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अजीतमल ब्लाक प्रमुख पद को लेकर दो सपाइयों में चल रही जुबानी जंग में अब कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बीडीसी पति ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के इशारे पर ही ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस संबंध में रविवार को बीडीसी पति ने अपने लैटर पैड पर बयान जारी कर बाकायदे पूरे प्रकरण का खुलासा किया।
पिछले दिनों अजीतमल ब्लाक की प्रमुख रिंकेश कुमारी के विरोध में क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता यादव व उनके समर्थित बीडीसी सदस्यों ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव जताया था। अविश्वास प्रस्ताव की इस कार्रवाई के बाद से अजीतमल क्षेत्र पंचायत प्रमुख कुर्सी के लिए आरोप-प्रत्यारोपों का दौर तेजी पकड़ता जा रहा है। ब्लाक प्रमुख रिंकेश कुमारी के पति देवेंद्र यादव की ओर से शनिवार को बीडीसी सदस्य अनीता यादव के पति संजीव उर्फ गुड्डू यादव पर बीडीसी सदस्याें को बंधक बनाए जाने के गंभीर आरोप लगाया गया था। ब्लाक प्रमुख पति की ओर से लगाए गए आरोपों से तिलमिलाए बीडीसी सदस्य पति संजीव यादव ने रविवार को बड़ा खुलासा करते बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल ने उन्हें यह मौखिक आदेश ताखा तहसील में मौजूदा ब्लाक प्रमुख की कारगुजारियों की जानकारी पर दिया था। उन्होंने बताया कि काबीना मंत्री के आदेश देने के समय पर जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
जिलाध्यक्ष ने किया इंकार
औरैया। अजीतमल ब्लाक प्रमुख रिंकेश कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में काबीना मंत्री शिवपाल यादव की मर्जी है। इस बारे में जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने जानकारी होने से इनकार किया। जिलाध्यक्ष ने इससे भी इंकार किया कि काबीना मंत्री के आदेश देने के समय पर वह ताखा में मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें