फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत

Mon, 02 Jun 2014 05:33 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के फफूंद रेलवे स्टेशन के समीप दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में मां-बेटी समेत तीन लोगों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। किशोरी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 9 बजे अप रेलमार्ग पर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर 12301 राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में मां-बेटी आ गईं। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वहां पहुंचे हरीसिंह निवासी दुर्गानगर दिबियापुर ने महिला की शिनाख्त बेटी रजनी (26) पत्नी सुभाष निवासी बलरई जसवंतनगर इटावा और बालिका की शिनाख्त नातिन प्रियंका (3) के रूप में की। उन्होंने बताया कि बेटी एवं नातिन दिबियापुर स्थित मायके आईं थीं। रविवार सुबह वह ससुराल लौट रहीं थीं। टिकट लेने के लिए लाइन पार करते समय बेटी और नातिन ट्रेन की चपेट में आ गईं। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। इससे पहले एक घटना रविवार अलसुबह प्रकाश में आई। करीब 14 वर्षीय किशोरी का शव रेलवे क्रासिंग के समीप डाउन मार्ग पर पड़ा मिला। जीआरपी चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। किशोरी सफेद शर्ट एवं काली पायजामी पहने है। माना जा रहा है कि किसी ट्रेन से गिरकर किशोरी की मौत हुई है। तीनों शवों को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें