फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी निभाएं कार्यकर्ता

Wed, 12 Mar 2014 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 13 मार्च को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जिले में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे है। कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शहर के खानपुर चौराहा स्थित विशाल गेस्ट हाउस में उपस्थिति दर्ज कराएं और जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वाहन करें।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर वार्ता के दौरान सांसद प्रेमदास कठेरिया व सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने बताया कि 13 मार्च को शहर के विशाल गेस्ट हाउस में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव आ रहे हैं। कार्यकर्ता जिम्मेदारियों को समझते हुए सम्मेलन में अधिक से अधिक भीड़ एकत्रित करने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाने एवं विजयी पताका फहराने पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों के बारे में आम जनता को बताएं। इसके अलावा उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने की बात कही। वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद, अनवर सिंह भदौरिया, अवधेश भदौरिया, अब्दुल सत्तार, रमेश वर्मा, कमरुलनिशा, अनूप गुप्ता व राजन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें