फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब शिफ्ट होंगे ‘मौत’ के तार

Tue, 11 Mar 2014 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। असेनी सबस्टेशन से जुड़े सैनिक नगर फीडर के हाईटेंशन लाइन का तार नगर से सटी इंदिरानगर नई बस्ती स्थित एक घर में गिरने से हड़कंप मच गया। घर में शादी होने के कारण कई मेहमान थे। चिंगारी से घर से बाहर रखी पेटी में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। घटना से नाराज लोगों ने तार जोड़ने पहुंचे लाइनमैनों को पकड़कर बैठा लिया। आरोप है कि पूर्व में परिवार का एक सदस्य इसी लाइन की चपेट में आकर काल के गाल में समा चुका है।
विज्ञापन

इंदिरानगर नई बस्ती में विजय सोनी पुत्र पद्म चंद्र की बेटी की रविवार को शादी थी। सोमवार दोपहर विदा के बाद मेहमान आंगन में बैठे थे और बच्चे खेल रहे थे। तीन बजे तेज चिंगारी के साथ मकान के ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर घर के आंगन में गिर पड़ा। ये देख मेहमानों में हड़कंप मच गया। बाहर देखा तो वहां रखी पेटी में आग लग गई थी। बड़ी मुश्किल से लोगों ने आग बुझाई। लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी तो लाइनमैन तार जोड़ने पहुंचे। उन्हें स्थानीय लोगों ने बैठा लिया और तब तक तार न जोड़ने की हिदायत दी जब तक लाइन शिफ्टिंग न हो जाए। लाइनमैन के बड़ी मिन्नत करने के बाद उन्हें छोड़ दिया। लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन पूरी बस्ती के मकानों के ऊपर से गुजरी हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व विजय सोनी का छोटा भाई पिंटू उस समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था, जब वह घर की छत ढलवा रहा था। हादसे में पिंटू की मौत हो गई थी। वहीं एक सप्ताह पहले ही तार टूटने से दुर्गेश के रिश्तेदार गोलू पुत्र विमलेश निवासी सौंथना ऊ सराहार इटावा झुलस गया था। कई बार की शिकायतों के बावजूद अभी तक हाईटेंशन लाइन शिफ्ट नहीं की गई।
मीना विमल, श्रद्धांत चौधरी, रमेश बाथम, पप्पू सोनी, दुर्गेश, टिंकू, सरिता, राजेश कुमार, अमृत सिंह आदि ने मांग की है कि जल्द लाइन शिफ्ट की जाए। इस संबंध में अवर अभियंता शशिकांत का कहना है कि तार काफी नीचे होने की जानकारी उन्हें नहीं थीं। जल्द ही इस्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही लाइन शिफ्ट कर दी जाएगी। घटना के बाद टूटे तार न जुड़ पाने के कारण कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा, ग्राम सेहुद, ग्राम गुमानी का पुर्वा, पितंबरपुर, बैसुंधरा, नीलकंठ का पुर्वा आदि की बिजली गुल रही। जेई का कहना है कि जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें