फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पकड़े तीन डंपर

Tue, 11 Mar 2014 05:32 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजलपुर(औरैया)। अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम भासौन से अवैध रूप से मिट्टी खनन कर ले जाते तीन डंपरों को एसडीएम ने पकड़ लिया। जांच में कागजात पूरे न मिलने पर तीनों को थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को अजीतमल एसडीएम बृजपाल सिंह व अयाना थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने निरीक्षण के दौरान कस्बा के कटघरा ग्राम के समीप तीन डंपरों को क्षमता से अधिक मिट्टी ले जाते पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान कागजात सही न पाए जाने पर एसडीएम ने तीनों डंपरों को अयाना थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। थानाध्यक्ष अयाना ओमवीर सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान ओवरलोड डंपरों को रोकने का प्रयास किया गया तो चालकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। डंपर में लदी मिट्टी के बारे में पूछा तो पता चला कि बिना अनुमति चालक अवैध खनन करके मिट्टी एचएच टू पर बन रहे ओवरब्रिज के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने चालकों को कागजात लाने जाने दिया और डंपरों को थाने में खड़ा करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें