फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहेसर में अंधेर, समस्याओं का ढेर

Mon, 10 Mar 2014 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। ग्राम गहेसर पहुंचे बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता को ग्रामीणों ने समस्याएं बताईं। उन्होंने गांव में बिजली न होने का दुखड़ा सुनाया।
विज्ञापन

आल्हा खंड काल से माता महामाई के दरबार के लिए प्रसिद्ध ग्राम गहेसर में बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस पहुंचे तो ग्रामीणों का दर्द उनके सामने फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जलनिकासी की व्यवस्था न होने एवं गलियां खराब होने की बात कही। बताया कि गांव में बिजली न होने से लोगों को खासी परेशानी होती है। यह तब है जबकि प्रदेश की वीआईपी कन्नौज लोकसभा सीट के अंतर्गत ये गांव आता है। ग्रामीणों ने गहेसर को लोहिया ग्राम घोषित कराने की मांग की। प्रधान ओमप्रकाश यादव ने गांव की समस्याओं के निदान की मांग की। विधायक प्रमोद गुप्ता ने आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव के बाद गांव को सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर जगदीश सिंह यादव, वृंदावन दीक्षित, रज्जनलाल, सुनील कुमार, सुखवीर सिंह, शरमन लाल, रोजगार सेवक दिलीप मलूके गुप्ता, सुखदेव नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें