फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सुनी रूठे वोटरों की समस्या

Mon, 10 Mar 2014 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजलपुर (औरैया)। चौपाल आयोजन की गुणवत्ता परखने निकले डीएम के निशाने पर कम वोटिंग प्रतिशत वाले मतदान केंद्र रहे। ग्राम चिरैयापुर, बरवटपुर व अयाना में वर्ष 2009 के लोक सभा चुनाव में हुए महज 20 फीसदी मतदान के कारणों को जानने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी उक्त मतदान केंद्राें पर पहुंचे। यहां उन्होंने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए चौपाल लगाकर मतदाताओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर रूठे ग्राम चिरैयापुर के मतदाताओं को मनाने के लिए डीएम एस राजलिंगम मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने चौपाल लगाकर गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें वोट का महत्व भी समझाया। लोकसभा चुनाव में पहली बार प्रयोग की जा रही नोटा तकनीकी की भी जानकारी दी। कहा कि अपनी मांग जोरदारी से रखने के लिए इस बार लोकसभा चुनाव में वोट करें। इसके बाद डीएम ग्राम अयाना के मतदान केंद्र पर पहुंचे। यहां भी वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं बरवटपुर के मतदान केंद्र पर पहुंचकर डीएम ने मतदाता सूची ग्रामीणों को पढ़कर सुनाई। कहा कि यदि गांव में कोई सूची में शामिल होने से वंचित रह गया हो तो प्रारूप 6 भरवाकर उसे भी वोटर बनाने में सहयोग करें। डीएम ने बताया कि ग्राम चिरैयापुर मेें चुनाव बहिष्कार तो बरवटपुर व अयाना में मतदाताओं के बाहर चले जाने तथा महिला मतदाताओं के मतदान में शामिल न होने से वोटिंग प्रतिशत कम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें