फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल

Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुधवार की रात अलग-अलग मार्ग दुघर्टनाआें में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मंडी गेट के समीप बुधवार की रात एक कार ने मोहल्ला दिल्ली दरवाजा निवासी अमित शुक्ला (32) पुत्र रामस्वरुप को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। वहीं दूसरी मार्ग दुघर्टना अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हाइवे टोल टैक्स के समीप हुई। यहां पर चंदपुरा जगतनाथपुर निवासी रामचंद्र (22) पुत्र भगवतलाल को ट्रक ने टक्कर मार दी। एक अन्य घटना हाइवे रोड जालौन चौराहे पर हुई। ग्राम निटावली थाना रामपुर जिला जालौन निवासी राजभान सिंह पुत्र रनसिंह बाइक से घर जा रहे थे। तभी इटावा की ओर से आ रहे बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार व एक अन्य घायल हो गया। सभी घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकाें ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें