फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम चालक को मारपीट कर लूटा

Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नगरिया में बंबा में दिनदहाडे़ बिना नंबर की सफेद रंग की जायलो कार में सवार पुलिस वर्दीधारी चार-पांच बदमाशों ने डीसीएम चालक को अगवा कर नकदी छीन ली और मारपीट कर फेंककर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे देवेंद्र सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना कोतवाली अजीतमल डीसीएम से अपने गांव प्रतापपुर जा रहा था। जैसे ही डीसीएम ग्राम नगरिया स्थित बंबा पर पहुंची। तभी पहले से ही खड़ी सफेद जायलो कार में सवार पुलिस वर्दीधारी बदमाशों ने डीसीएम के आगे अपनी कार लगा दी। पुलिस को देख चालक ने डीसीएम रोक दी। तभी कार से उतरे चार-पांच वर्दीधारी बदमाशों ने चालक को जबरन खींचकर जायलो में डाल लिया और बंदूक की बटों से जमकर पीटा। इसी बीच एक ने चालक की जेब में पडे़ दस हजार तीन सौ रुपये निकाल लिए और घायल चालक को जुआ गांव के पहले नाले के समीप फेंककर रफूचक्कर हो गए। थोड़ी देर बाद उसी रास्ते से निकल रहे एक बाइक सवार को देवेंद्र सिंह ने आवाज देकर रोका और उसे घटना की जानकारी दी। जिस पर बाइक सवार के साथ घायल देवेंद्र नगरिया गांव पहुंचा और उसने घटना की सूचना थाना अछल्दा पुलिस को दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने पीड़ित द्वारा बताई गई कार व बदमाशों की तलाश में पुलिस को भेज दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें