फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय परिसर में खुला एसबीआई का एटीएम

Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। एनटीपीसी के आवासीय परिसर आलोक नगर के कर्मचारियो की सुविधा के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया ने नया एटीएम लगाया है। एटीएम का शुभारंभ एनटीपीसी के महाप्रबंधक रामकृष्ण पाल ने एसबीआई के अधिकारियों की मौजूदगी में फीता काटकर किया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक रामकृष्ण पाल ने कहा कि एटीएम लग जाने से एनटीपीसी कार्मिकों को सुरक्षित धन निकासी की सुविधा मिल जाएगी। एटीएम खोले जाने के लिए उन्होंने स्टेट बैंक के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा स्टेट बैंक उपभोक्ताओं को अधिकाधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। एनटीपीसी दिबियापुर एसबीआई के शाखा प्रबंधक अंबरीश शर्मा के साथ एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह, अपर महाप्रबंधक केके मुंदड़ा, अपर महाप्रबंधक पी श्रीधर, अपर महाप्रबंधक एके मल्होत्रा, अपर महाप्रबंधक जुबैर आलम, मुख्य चिकित्साधिकारी एके चड्ढा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें