फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी सचिव का निधन, बंद रही मंडी

Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गल्ला मंडी के सचिव एमपी सिंह का मंगलवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। निधन पर शोक में आढ़तियाें ने गल्ला मंडी में कारोबार बंद रखा।
विज्ञापन

मंडी सचिव औरैया एमपी सिंह सात अक्तूबर को लखनऊ में डिप्टी डायरेक्टर की मीटिंग में गए थे। मीटिंग के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इस पर परिजनों ने उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग दस दिन उपचार के बाद उन्हें कोई खास आराम नहीं मिला। चिकित्सकों ने उन्हें मेदांता अस्पताल गुड़गांव रेफर कर दिया। 18 अक्टूबर को एमपी सिंह को मेदांता में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान 22 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। मंडी सचिव के निधन की सूचना मिलते ही आढ़तियों ने बुधवार को गल्ला मंडी बंद रखने का निर्णय लिया। बुधवार को मंडी में पूरे दिन कोई कामकाज नहीं हुआ। 23 अक्टूबर को कानपुर के भैरवघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अंतिम संस्कार में भारी संख्या में औरैया के आढ़ती शामिल हुए। मंडी सचिव के निधन पर गल्ला मंडी के आढ़तियों ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें