फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में दिखी वोटर बनने की चाहत

Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लोकसभा चुनाव में पात्रों की शत-प्रतिशत भागेदारी के उद्देश्य से चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के महाविद्यालयों में विशेष मतदाता शिविर आयोजित किए गए। इस मौके पर उमड़ी युवाओं ने प्राचार्यों व एनएसएस, एनसीसी स्वयंसेवकों की मदद से मतदाता बनने के लिए प्रारूप छह भरवाए साथ ही मतदाता जागरूकता बढ़ाने का भी दृढ़ संकल्प लिया।
विज्ञापन

कालेजों में विशेष शिविरों के नोडल अधिकारी बनाए गए एनएसएस, एनसीसी व प्राचार्यो ने बुधवार को शिविरों का शुभारंभ किया। इससे पहले छात्र-छात्राओं को आदर्श मतदाता व आदर्श लोकतंत्र के लिए मतदान का महत्व बताया गया। पहली बार मतदाता बन रहे युवाओं से अब तक सूची में शामिल न होने वाले साथियों, परिवार के सदस्यों व संबंधियों को भी निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने का संकल्प लिया गया। नोडल अधिकारियों ने जागरूक छात्र-छात्राओं को प्रारूप छह के फार्म उपलब्ध कराए। 28 अक्टूबर तक फार्म भरकर जमा करने को कहा गया। तिलक महाविद्यालय में विशेष शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डा. सुशील कुमार गुप्ता ने किया। नोडल अधिकारी एनसीसी के डा. बलवंत सिंह प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले विशेष शिविर में युवाओं ने फार्म संख्या छह भरकर जमा किए। शिविर में अर्चना द्विवेदी, शीलव्रत पांडेय, सौरभ पोरवाल ने सहयोग रहा। मनोरमा महाविद्यालय में भी विशेष मतदाता शिविर लगाया गया। प्रबंधक रमाकांत अवस्थी ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिविर में भाग लेकर आदर्श मतदाता बनने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें