फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी रेवेन्यू की बढ़ोत्तरी पर बरसात बनी रोड़ा

Wed, 23 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पिछले दिनों हुई बरसात ने मंडी समिति के रेवेन्यू की वसूली पर पानी फेर दिया है। इससे सात माह में 7 करोड़ वित्तीय वर्ष लक्ष्य के सापेक्ष विभाग अभी तक मात्र तीन करोड़ ही जुटा पाया है। मंडी में गेहूं की आवक कम और धान की आवक समय से शुरू न होने से विभाग पसोपेश में पड़ा है।
विज्ञापन

धान और गेहूं की आवक के लिए कभी आसपास के क्षेत्रों में अपना एकछत्र स्थापित कर रेवेन्यू में अग्रणी रहने वाली औरैया गल्ला मंडी निर्धारित रेवेन्यू में पिछड़ती दिखाई दे रही है। वर्ष 2013-14 वित्तीय वर्ष के लिए विभाग की ओर से गल्ला मंडी को 7 करोड़ 13 लाख रुपये रेवेन्यू का टारगेट दिया गया है। जिसमें मार्च से लेकर अब तक केवल तीन करोड़ का ही राजस्व बसूल किया जा सका है। पिछले दिनों हुई बरसात के चलते वर्तमान में गल्ला मंडी में गेहूं की आवक कम हो जाने से और धान की समय से आवक न होने के कारण बचे हुए टारगेट को पूरा कर पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में अक्टूबर माह के लिए 36 लाख का टारगेट निर्धारित किया गया था। जिसमे 17 लाख रुपये सरकारी संस्थाओं से और 19 लाख रुपये व्यापारियों से बसूली होने के चलते समय रहते पूरा कर लिया गया था लेकिन इस बार पिछले लक्ष्य में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर अक्टूबर माह के लिए 47 लाख कर दिया गया है। जिसमें अब तक मात्र 6 लाख की ही बसूली हो सकी है।
इस संबंध में प्रभारी मंडी सचिव अनूप कुमार दीक्षित ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अक्टूबर माह में बरसात का असर दिखाई दे रहा है। जिससे गेहूं की आवक कम होने और धान की समय से आवक शुरू न होने से निर्धारित लक्ष्य पूरा कर पाना असंभव दिख रहा है। उन्होंने बताया कि फिर भी मंडी प्रशासन लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें