औरैया। महिला कल्याण, बाल कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सचिव श्रीमती कामिनी रतन चौहान 23 व 24 अक्टूबर को जिले के दौरे पर रहेंगी। 23 अक्टूबर को दोपहर एक बजे आने के बाद श्रीमती चौहान सदर तहसील, पालीटेक्निक कालेज सेहुद, हैदरपुर, स्वास्थ्य केंद्र विलावा के साथ नगर पालिका परिषद का दौरा करेंगी। 24 अक्टूबर की सुबह 9 बजे सचिव श्रीमती चौहान कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इसके बाद विकास भवन व जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का भी सचिव निरीक्षण करेंगी।