फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर अब मिलेगी जाम से राहत

Tue, 22 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। अनंतराम टोल प्लाजा अब पूर्णतया हाईटेक एवं कंप्यूटरीकृत होने जा रहा है। यह प्लाजा प्रदेश का पहला टोल प्लाजा होगा, जिस पर इतनी सारी सुविधाएं एक साथ दी जाएगी।
विज्ञापन

ओरियंटल ग्रुप द्वारा संचालित अजीतमल हाईवे पर स्थिति टोल प्लाजा के प्रभारी डिप्टी जनरल मैनेजर सत्यवीर यादव ने बताया कि हाईटेक टोल प्लाजा का कार्य पूर्ण होने जा रहा है। शीघ्र ही यह कार्य करने लगेगा। बताया कि टोल प्लाजा सेंसर युक्त कंप्यूटरीकृत व्यवस्थाओं से युक्त है। यह टोल प्रदेश का पहला व देश का दूसरा हाईटेक टोल है। इस टोल पर ओरियंटल ग्रुप के 200 से अधिक कर्मचारी कार्य करेंगे। वहीं 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे वाहनाें की आवाजाही व अन्य क्रियाकलापों पर निगरानी रखेंगे। सबसे खास बात यह है कि क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों पर नियमानुसार बूथ लाईन में लगे इलेक्ट्रानिक कांटो में वजन के बाद अतिरिक्त कर भी लगेगा । वहीं 20 किमी की परिधि में रहने वाले वाहन स्वामियों को लगने वाले शुल्क में रियायत प्रदान की जाएगी। वाहन पास गाड़ी पर ही चिपकाया जाएगा, जिससे बूथ पर गाड़ी खड़े होते ही सेंसर द्वारा गाड़ी पास हो जाएगी। हाईटेक टोल प्लाजा शुरू होने के बाद एक साथ 19 वाहन निकल सकेंगे। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं आपात स्थिति में कोई दुर्घटना होने पर इलाज के लिए टोलबूथ के समीप आधुनिक सुविधाआें से युक्त चिकित्सा कक्षा भी बनाया गया है। बताया कि टोल के विधिवत उदघाटन की तारीख शीघ्र ही वरिष्ठ अधिकारियों की स्वीकृति मिलने पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें