फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति पर भी किसानों की कट रही जेब

Tue, 22 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज(औरैया)। क्षेत्र के किसानों को सहकारी समिति पर भी निर्धारित दाम पर खाद नहीं मिल रही है। खाद खरीदने के लिए किसानों को निर्धारित दाम से ज्यादा चुकता करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहकारी समिति पर इनदिनों पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। इसके बावजूद किसानों को इससे कोई खास फायदा नहीं मिल रहा है। उम्मीद थी कि सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध होने से किसानों को उचित दाम पर खाद मिल सकेगी। इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। सहकारी समिति के कर्मचारियों की मनमानी के कारण पर्याप्त खाद उपलब्ध होने के बावजूद ऐसा नहीं हो रहा है। जगतपुर के किसान शिवकांत ने कहा कि उन्होंने समिति से 55 बोरी डीएपी ली। प्रति बोरी 1130 रुपये की दर से कर्मचारियों ने कीमत वसूल की। जबकि डीएपी का 1100 रुपये प्रति बोरी निर्धारित है। कहा कि कर्मचारियों से जब इस संबंध में पूछा तो वह आपे से बाहर हो गए। उन्होंने निर्धारित दाम से ज्यादा दाम पर खाद बेचने की शिकायत समिति के अध्यक्ष से करने की बात कही है। समिति के अध्यक्ष हरि सिंह लंबरदार ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। समिति अध्यक्ष ने कहा कि किसानों ने निर्धारित दाम पर खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसकी अनदेखी करने पर कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें