फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरी जान है हिंदी और मेरी शान है हिंदी’

Tue, 17 Sep 2013 05:37 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोमवार को जनकल्याण साहित्यिक समिति के तत्वाधान में तिलक शोध संस्थान सभागार में हिंदी पखवारे पर सरस काव्य गोष्ठी में साहित्यकार राजकुमार शुक्ला ने मेरी जान है हिंदी और मेरी शान है हिंदी, मैं इसकी पूजा करता हूं मेरी भगवान है हिंदी काव्य पाठ कर हिंदी भाषा को नमन किया।
विज्ञापन

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ साहित्यकार रामस्वरुप दीक्षित ने सरस्वती वंदना से किया। साहित्यकार रमेश चंद्र शर्मा ने राष्ट्रभाषा हिंदी अपनी, हिंदुस्तां की शान है...रचना सुनाई। अध्यक्षता कर रहे डा.पीएन शुक्ल ने हिंदी भाषा का मरम जानत तुलसीदास, इससे उनने ही दिया मानस का परसाद। कविवर शिवराम तिवारी ने कहा कि वंदना में राष्ट्र के वाणी मेरी पुकारती, वेदिका पे आपकी सुमन चढ़ावे भारती। कवि रविशंकर शुक्ला ने मुरझा गया मन कुमुद बंधु तो उजली रातों का क्या होगा सुनाई।
गोष्ठी में अजय शुक्ल, रामनाथ गुप्ता, अमर सिंह, राधाचरण, अशोक, प्रकाश चंद्र मिश्र औघड़, अवध नरायन गुप्ता, सुरेश बाबू चतुर्वेदी, गोविंद द्विवेदी व मिथुन मिश्रा ने काव्य पाठ कर हिंदी को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन

निबंध लेखन में 331 हुए शामिल
औरैया। सोमवार से शहर की समाजसेवी संस्था जायंट्स ग्र्रुप ऑफ औरैया का सेवा सप्ताह शुरु हो गया। पहले दिन नगर पालिका इंटर कालेज में संस्था की ओर से आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में 331 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। संस्था के अध्यक्ष डा.सर्वेश आर्य एवं प्रशासनिक निदेशक भीमसेन सक्सेना की अध्यक्षता में शुरू हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 10, 11 एवं 12 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष डा.आर्य ने कहा कि प्रतियोगिता व्यक्ति के आगे बढ़ने को उत्साहित करता है। प्रतियोगिता से प्रतिभागी में आत्म विश्वास एवं लगन पैदा होती है। फेडरेशन के उपाध्यक्ष अरविंद गहोई ने कहा कि बुद्धिकौशल, शारीरिक एवं मानसिक विकास से ही सुनहरे भविष्य की आधारशिला रखी जा सकती है। प्रतियोगिता में माधौ पुरवार, अशोक अग्रवाल, रवीभान सिंह, ज्ञान सक्सेना, रोहित अग्रवाल, नितिन वर्मा के अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य केके गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
सुलेख-निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
अजीतमल (औरैया)। आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर गत दिवस आयोजित सुलेख एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी विजेताओं के नाम घोषित किए गए। सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा 5 की अलका गौर प्रथम, कक्षा 2 के विनय कुमार द्वितीय व कक्षा 4 की पूजा तृतीय रहीं। जबकि कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 7 की मुस्कान प्रथम, कक्षा 6 की सपना द्वितीय व कक्षा 8 की लक्ष्मी दीक्षित तीसरे स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 की आशमी प्रथम, कक्षा 12 के नगेंद्र कुमार द्वितीय व कक्षा 9 की निहारिका तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय प्रबंधक शिवमहेश दुबे ने समस्त मेधावी छात्र एवं छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। युवा सेविका श्वेता दुबे के अलावा विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें