फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों की गूंज में गणेश प्रतिमा विसर्जित

Tue, 17 Sep 2013 05:37 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
जयकारों की गूंज में गणेश प्रतिमा विसर्जित
विज्ञापन

dlअमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर ( औरैया )। कस्बा सहायल में चल रहे गणेश महोत्सव का समापन रविवार को देर शाम गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूरी करने के लिए मन्नत मांगी।
श्रद्धालुओं ने बताया कि अगले वर्षों में और वृहद आयोजन किया जाएगा। यहां बता दें कि सहायल में तिराहे पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के समय पुलिस ने मुजफ्फरनगर के दंगों का हवाला देकर गणेश महोत्सव का कार्यक्रम रद करने के लिए चेताया था। श्रद्धालुओं के जोश के कारण मूर्ति स्थापना के बाद मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से किया गया। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के कारण गणेश महोत्सव के दौरान सहायल में खासी तनाव की स्थिति रही। मूर्ति विसर्जन के समय खासी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। गणेश विसर्जन में सहायल के लोगों के बढ़-चढ़कर भागीदारी की। विश्वप्रताप, अंकित तिवारी, सोनू कुशवाहा, जीतू, विमल दीक्षित, तिलक त्रिपाठी, अमित पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान आज
दिबियापुर (औरैया)। बुढ़वा मंगल के अवसर पर 17 सितंबर को प्राचीनतम संकटमोटन हनुमानजी मंदिर सेहुद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मंदिर के महंत रामप्रियदास ने बताया कि 17 सितंबर की सुबह हवन, अपरान्ह 2 बजे से विशाल भंडारा, सायं 7 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इस अवसर पर मंदिर के आसपास विशाल मेले का भी आयोजन होगा। इधर, दिबियापुर में बड़ी सब्जी मंडी में श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन सोमवार को प्रारंभ हो गया।
विशाल धनुष यज्ञ आज
दिबियापुर ( औरैया )। कस्बा रामगढ़ के कालेज चौराहे पर मंगलवार की रात विशाल धनुष यज्ञ का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए आयोजक मंडल में शामिल रामगढ़ के व्यापारियों ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले आयोजन को लगातार सातवीं बार आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

धनुष भंग आज
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम पसईपुर केशमपुर में बुढ़वा मंगल के पर्व पर श्रीनवयुवक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में विशाल धनुष भंग की लीला का मंचन 17 सितंबर मंगलवार को होगा। यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष डा.श्रीराम पाल ने दी। वहीं फफूूंद-ककोर मार्ग पर स्थित श्रीराम हास्पिटल के सामने संकट मोचन धाम पर 17 सितंबर मंगलवार को बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में सुबह 10 बजे अखंड पाठ के बाद, हवन, प्रसाद वितरण होगा। जानकारी संकट मोचन धाम कमेटी ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें